राज्य सरकार ने लिया फैसला, मेडिकल कॉलेज के टीचर्स को मिलेगा 50 फीसदी अधिक भत्ता

admin
By admin
1 Min Read

रोजगार– पहाड़ी इलाकों में जो मेडिकल कॉलेज के टीचर है उनकी तनख्वाह में जल्द ही इजाफा होने वाला है। खबर है कि इन प्रोफेसरों की तनख्वाह में 50 फीसदी अधिक भत्ता दिया जाएगा। 
उत्तराखंड सरकार के मुताबिक रेगुलर और कॉन्टेक्ट प्रोफेसर की सैलरी में उन्हें 50 फीसदी भत्ता दिया जाएगा।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है. राज्य सरकार का यह निर्णय नियमित और संविदा पर तैनात दोनों प्रकार के शिक्षकों पर लागू होगा।
रावत ने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व सहायक प्रोफेसर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे. इसका एक प्रमुख कारण कम वेतनमान और पर्याप्त सुविधाएं न मिल पाना सामने आया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *