कश्मीर फाइल्स है अश्लील फ़िल्म भड़के अनुपम खेर

0
6

मनोरंजन– बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के बलबूते पर सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले लोकप्रिय अभिनेता अनुपम खेर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह देश दुनिया से जुड़े ज्यादातर मुद्दों पर अपना पक्ष रखते दिखाई देते हैं। 
वही इनकी अभी हाल ही में आई फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स ने जबरदस्त इनकम की लेकिन अब इस फ़िल्म की एक बार पुनः आलोचना की गई है। लेकिन इस बार फ़िल्म की आलोचना इजराइल के फ़िल्म निर्माता ने की है।
असल मे IFFI यानी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी हेड नदव लापिड ने इस फ़िल्म के परिपेक्ष्य में कहा है कि, यह एक अश्लील फ़िल्म है। उनका यह बयान जैसे ही सामने आया इसने सोशल मीडिया पर हंगामा काट दिया। लोग उनके बयान पर तरह तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। 
वही उन्हें जवाब देते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया, झूट का क़द कितना भी ऊँचा क्यों ना हो.. सत्य के मुक़ाबले में हमेशा छोटा ही होता है..’. एक्टर का ये ट्वीट इस बात को साफ कर रहा है कि नदव लापिड के कहे शब्दों से उन्हें आपत्ति है।