जाने ई सिगरेट से आपका स्वास्थ्य कितना होता है प्रभावित

admin
By admin
2 Min Read

जानकारी– धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर होता है। यह आपकी मौत का कारण बन सकता है। इस चेतावनी को हर किसी ने सुना है और दुनिया का हर व्यक्ति धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में भली भांति जनता है।
लेकिन इस सबके बाद भी दुनिया भर में करोड़ो लोग धूम्रपान करते हैं। आज युवा स्वैग हेतु धूम्रपान करते हैं। उन्हें लगता है इससे उनकी क्लास मेंटेन होती है। वही जो लोग स्मोकिंग करते हैं। वह कई अलग अलग तरह की सिगरेट पीते हैं।
कुछ लोग अपने स्वैग के लिए ई सिगरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। लोगो का मानना है कि इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। लेकिन यह वास्तव में आप लोगो का भ्रम है। क्योंकि सिगरेट कोई भी हो उसका दुष्प्रभाव जरूर होता है।
एक शोध में बताया गया। अगर आप ई सिगरेट पीते हैं तो आपको स्वास्थ्य से सम्बंधित कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसके साथ ही रक्त वाहिनियों में इससे सूजन आ जाती है और ब्‍लड क्‍लॉट के हाई-रिस्‍क में रहता है। 
शोधकर्ताओं ने यह बताया है कि ई सिगरेट स्वास्थ्य को ठीक वैसे ही प्रभावित करती है जैसे एक सामान्य सिगरेट व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *