डेस्क। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लोगों को यह बताया है कि अगर आपके पास अनजान नंबर से कॉल आता है या फिर फ्रॉड के इरादे से कॉल आ रहा है तो उससे कैसे निपटा जा सकता है। वहीं इसके लिए बैंक ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी शेयर किया है। SBI ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों को स्कैम कॉल से सतर्क रहने के लिए बोला है।
आपको बता दें देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने अपने 25 सेकेंड के वीडियो में जानकारी दी है कि ठगी करने वाले लोग आपके के पास अलग-अलग बहाने से कॉल करते हैं और आपकी सिर्फ एक गलती करने का अवसर तलाशते रहते हैं।
एसबीआई ने बताया है कि कैसे स्कैमर्स लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। साथ ही लोगों के पास अक्सर फोन आते हैं कि उनका बिजली कनेक्शन जल्दी ही काट दिया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक ने उपभोक्ताओं को बिजली विभाग द्वारा बिल भुगतान के लिए धोखाधड़ी वाले संदेशों का शिकार होने के खिलाफ चेताया भी है।
बैंक ने एक व्हाट्सऐप मैसेज भी शेयर किया है, जिसमें यह लिखा है कि “प्रिय ग्राहक, आज रात 9.30 बजे बिजली कार्यालय से आपकी बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी और आपके पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं किया गया था। आगे इसमें लिखा होगा कृपया तुरंत हमारे बिजली कार्यालय से संपर्क करें। धन्यवाद।” साथ ही आपको एक लिंक भी भेजा जा सकता है, जिसपर क्लिक करते ही आपका अकाउंट पूरी तरह से खाली हो सकता है।
SBI ने लोगों को दिए ये टिप्स
अगर आपके मोबाइल नंबर से ही कॉल या मैसेज आता है तो यह एक गलत नंबर हो सकता है, क्योंकि ऐसा पॉसिबल नहीं होता।
रैंडम नंबर से कॉल आए और तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा जाए तो यह भी फ्रॉड नंबर हो सकता है।
अगर अर्जेंट एक्शन के लिए कहा जाए तो भी यह फ्रॉड का मामला निकल सकता है।
मैसेज में स्पैलिंग और ग्रामेटिकल मिस्टेक हो तो भी यह ठगी का केस हो सकता है क्योंकि बैंक का मैसेज कई बार चेक होता है।
SBI ने लोगों को सलाह दी है कि उन्हें किसी भी अनजान नंबर से कॉल या मैसेज आता है तो पहले उसके सत्यता के बारे में जांच जरूर कर लें। इसके बाद ही कोई कदम उठाएं, वरना आपके अकाउंट से पैसे गायब हो जाएंगे।
