देश– राजधानी कोलकाता के मोमिनपुर इलाके में कल देर रात दो गुट आपस मे भिड़ गए और इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया है। सूत्रों का कहना है कि इलाके में भारी संख्या में पुलिस तैनात हैं और अभी हालत स्थिर है।
कोलकाता में हुई इस घटना के बाद बीजेपी लगातार पश्चिम बंगाल की सरकार पर कटाक्ष कर रही है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि सरकार इस मामले में कोई कार्यवाही नही कर रही है और मौन धारण किये हुए हैं। बीजेपी नेता सोशल मीडिया पर जली हुई मोटरसाइकिल की तस्वीरे भी साझा कर रहे हैं और सख्त कार्यवाही की मांग उठा रहे हैं।
भाजपा नेता और सदन में विपक्ष के शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल के राज्यपाल को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई करने और इलाके में केंद्रीय बल के जवानों को तैनात करने की मांग की है।
जानकारी के लिए बता दें स्थानीय लोगो का कहना है कि कल यहां हालात खराब थी। माहौल तनावपूर्ण था। कुछ लोगो ने इलाके में दुकानों पर तोड़फोड़ की और विवाद जब बढ़ गया तो दो गुट आपस मे भिड़ गए। हालाकि अभी इलाके के हालात स्थिर बने हुए है।
