बीजेपी पिछडो का शोषण करने के लिए रोज रचती नया स्वांग

admin
By admin
2 Min Read

Politics – पटना हाई कोर्ट ने ओबीसी-ईबीसी आरक्षण को लेकर अपना फैसला सुना दिया है। फैसला आते ही नगर निकाय के चुनाव को रद्द कर दिया गया और राजद कोर्ट के इस फैसले से काफी गुस्से में नजर आ रही है।
राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, यह विभाग हमेशा से बीजेपी के पास रहा है। बीजेपी हमेशा आरक्षण विरोधी रही है। हमारा अनुरोध है बिना आरक्षण के चुनाव न करवाया जाए पिछड़े समाज के आरक्षण के साथ ही चुनाव होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, पटना हाई कोर्ट ने जो फैसला लिया है उसके बाद हमारी यही इच्छा है की चुनाव तब तक न हो जब तक पिछडो को आरक्षण न मिल जाए। क्योंकि बीजेपी हमेशा से पिछडो और गरीबो के विरोध में खड़ी रही है। हम सब जानते हैं पिछडो के अधिकारों को खत्म करने के लिए गरीबो का शोषण करने के लिये बीजेपी आय दिन एक नया स्वांग रचती है।
जानकारी के लिए बता दें हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए नगर निकाय चुनाव में ओबीसी और ईबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी है. साथ ही कहा कि इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आरक्षण नहीं दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *