क्यों एक बार फिर चर्चा में आए सोनू सूद, वायरल हुआ वीडियो

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। सोनू सूद बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो पर्दे पर भले ही ज्यादातर विलेन का किरदार निभाते हो, पर लोग उन्हें रियल लाइफ में हीरो मानते हैं। कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जिस तरह से लोगों की मदद की वो सीधे लोगों के दिलों को छू गया।
तभी से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ भी गई है और वह किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। इसी कड़ी में वह अपने एक वीडियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आम आदमी की तरह ही ट्रेन से सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि वह स्टेशन की एक बेंच पर लेटे हुए हैं, तो वह उठकर कहते हैं, ‘अरे क्या बात है यार तुम परेशान कर रहे हो यार, ये किसी को झूठ बोलने तक नहीं देता स्टेशन पर शांति से उतरो’ पर सच कहूं तो स्टेशन की जान कहीं का नहीं है।
वहीं इसके बाद सोनू सूद ट्रेन में चढ़ जाते हैं और अपने घर जाने के लिए निकल जाते हैं। ट्रेन में वह कभी सीट पर बैठ जाते हैं तो कभी दरवाजे के पास बैठकर बाहर का मजा लेते हैं। साथ ही वह एक रेलवे स्टेशन पर पानी भी पीते हैं और कहते हैं, ”कोई मिनरल वाटर इस पानी का मुकाबला ही नहीं कर सकता।” इस दौरान एक्टर ट्रेन में अपने कई फैन्स के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *