चीता हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटना का शिकार एक पायलट की मौत, एक की हालत गम्भीर

admin
By admin
1 Min Read

देश-भारतीय सेना से बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ है और इस दुर्घटना में एक पायलट की मौके पर मौत हो गई है।
पीआरओ डिफ़ेंस तेज़पुर के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है। जिस समय हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ उस समय वह रूटीन निरक्षण पर था। हेलीकॉप्टर में दो पायलट थे। दोनो को हादसे के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया और एक पायलट की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही एक का इलाज अस्पताल में जारी है।
बता दें दोनो पायलटों को सेना के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। वही अभी तक इस बात का खुलासा नही हो पाया है कि आखिर यह दुर्घटना हुई कैसे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *