क्या इस साल का नोबल शान्ति पुरस्कार प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद ज़ुबैर को मिलेगा

admin
By admin
2 Min Read

देश– नोबल शान्ति पुरस्कार का वास्तविक हकदार कौन होगा इस बात का पता शुक्रवार यानी 7 अक्टूबर को चल जाएगा। इस पुरस्कार की घोषणा नॉर्वे के ओस्लो में 11 बजे की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि नोबल शान्ति पुरस्कार की रेस में इस बार भारत से फैक्ट चेक वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद ज़ुबैर का नाम शामिल है।
बता दें फैक्ट चेक वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद ज़ुबैर अभी कुछ दिनों पहले सुर्खियों में थे। मोहम्मद ज़ुबैर को भारतीय दंड संहिता की धारा 153A और 295 के तहत गिरफ्तार किया गया था। ज़ुबैर पर यह आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने हिन्दू धर्म का अपमान किया है। 
जानकारी के लिए बता दें शान्ति का नोबल पुरस्कार उन लोगो को दिया जाता है। जिन्होंने अपना लाभ छोड़कर समाज के हित के लिए काम किया हो। विजेता का चयन नॉर्वेइयन नोबेल कमेटी करती है जिसमें पांच सदस्य हैं. इस कमेटी को नॉर्वे की संसद नियुक्त करती है। 
बीते साल 2021में नोबेल शांति पुरस्कार मारिया रेस्सा और दिमित्री मुरातोव को दिया गया था. इन दोनों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के प्रयास करने के लिए ये पुरस्कार दिया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *