कनाडा के भगवत गीता पार्क में हुई हेट क्राइम की वारदात भारत ने की निंदा, कही बड़ी बात

admin
By admin
1 Min Read

देश– भारत ने कनाडा के भगवत गीता पार्क में हुई हेट स्पीच क्राइम की निंदा की है। ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट करते हुए कहा, हम ब्रैम्पटन के भगवत गीता पार्क में हुए हेट क्राइम की कड़ी निंदा करते हैं। हम कनाडा के उच्च अधिकारियों और पुलिस से अनुरोध करते हैं कि वह इस मामले को संज्ञान में ले और इसपर त्वरित कार्यवाही करें।

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले रविवार को यहां भगवत गीता पार्क में एक पार्क साइन को तोड़ा गया. इस खबर की पुष्टि ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने की. घटना की निंदा करते हुए ब्राउन ने कहा, “हम इसके लिए जीरो टॉलरेंस रखते हैं.”
बताते चले कनाडा में भारतीय मूल के 16 लाख लोग और अनिवासी भारतीय रहते हैं. इस साल देश में हिंदू मंदिरों पर हमले की कम से कम दो घटनाएं हुई हैं. 15 सितंबर को, एक मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से डिफेक्ट किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *