ईरान के हिजाब विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए पेरिस, सड़को पर उतरे हजारो लोग

admin
By admin
1 Min Read

International – ईरान में बीते कई दिनों से हिजाब को लेकर विवाद जारी है। माहसा अमीनी की हिरासत के बाद हुई मौत ने ईरान में एक आंदोलन छेड़ दिया है। लोग हिजाब और ईरान सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। सड़को पर हंगामा हो रहा है। महिलाएं हिजाब की आहुति दे रही है। 

वही अब ईरान के इस विरोध की आंच से फांस की राजधानी पेरिस तप उठा है और पेरिस में ईरान के लोगो के समर्थन में एक मार्च निकाला गया। पेरिस में हजारो लोगो ने सड़क पर उतर कर ईरान के लोगो का समर्थन किया। 
पेरिस के लोगो ने प्लेस डि ला रिपब्लिक से लेकर प्लेस डि ला नेशन तक आयोजित रैली में विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। वही लोग अमीनी के समर्थन में तख्तियां लिए और नारेबाजी करते दिखाई दिए।
वही ईरान की ओर से यह दावा किया गया है कि उन्होंने देश मे भड़के हिजाब प्रदर्शन के परिपेक्ष्य में 9 विदेशी लोगो को हिरासत में लिया है। सरकारी समाचर एजेंसी इरना की खबर के मुताबिक, मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया था कि गिरफ्तार लोगों में जर्मनी, पोलैंड, इटली, फ्रांस, नीदरलैंड और स्वीडन के नागरिक शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *