डेस्क। Muslim boys beaten in Garba : शहर के एक गरबा मैदान कुछ लोगों की हरकत के कारण खुशी का पूरा माहौल ही बदल गया। वहीं हालात जब तनाव में बदल गया जब हिंदू संगठनों ने दो मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी की गई और साथ ही मैदान के बाहर फेंक दिया गया।
वहीं इस दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया और अब जो सोशल मीडिया पर यह वायरल हुआ तो उस मामले में अब तक शिकायत भी दर्ज नहीं की गई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह के बताए अनुसार उन्हें अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड के पास हो रहे गरबा में दो मुस्लिम युवकों की एंट्री की सूचना मिली जिसके बाद उनके साथ बजरंग दल के कई कार्यकर्ता गरबा मैदान में पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद समझाइश देकर मैदान से बाहर कर दिया गया।
वहीं बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि गरबा स्थल इनके लिए लव जेहाद का अड्डा बनते जा रहे हैं। इसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है और इसी के चलते विधर्मियों के खिलाफ हमारी जांच भी जारी रहेगी ।
