दहेज के लिए पति करता रहा प्रताड़ित, ये अप्राकृतिक काम भी किया

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। ग्वालियर में एक युवक ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को इस हद तक प्रताड़ित किया कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य तक करने से पीछे नहीं हटा। वहीं पत्नी जब ससुराल वालों को यह बताती तो उसे यही कहा जाता कि अब ऐसा कुछ नहीं होगा।
पर इन सब से बचना है तो दहेज लाना होगा, वहीं हद तो तब खत्म हो गई जब उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। वहीं यह मामला कंपू क्षेत्र का है, कंपू पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक कृत्य करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने की धाराओं में शख्स के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।
कंपू थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपू क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी इसी साल मई के माह में हुई थी। महिला की शादी के बाद 1 महीने तक तो सब कुछ ठीक चला पर इसके बाद उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की डिमांड भी शुरू कर दी। वो महिला से कार और रुपये मांगने लगे। 
मना करने पर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया वहीं उसका पति उसे इस हद तक प्रताड़ित करने लगा कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। महिला को खाना देना बंद कर दिया और एक कमरे में बंद कर रखने लगे। वहीं पति की हैवानियत के बारे में महिला ने अपनी सास और अन्य ससुराल वालों को भी बताया, इस पर पति बोला कि अब तो ऐसे ही प्रताड़ित किया जाएगा, जब तक दहेज नहीं मिल जाएगा तब तक ऐसा ही होता रहेगा।
वहीं महिला को उसके मायके वालों से बात नहीं करने देते थे। साथ ही कुछ दिन पहले उसने मारपीट कर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। वहीं इसके बाद महिला अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी घटना विस्तार से बताई। स्वजन तुरंत उसे लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे, फिर कंपू थाना पुलिस ने इनपर एफआइआर भी दर्ज कर ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *