जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी

admin
By admin
1 Min Read

देश– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जापान की यात्रा पर गए हुए हैं। वह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान पहुंचे हैं। जानकारी के लिए बता दें पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 20 देशो के राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

बता दें आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM फुमियो किशिदा से मिले। उन्होंने कहा, मुझे यह यकीन है कि आपके नेतृत्व में भारत और जापान के सम्बंध और मजबूत होंगे और हमारे रिश्ते को एक नई दिशा मिलेगी।
जानकारी के लिए बता दें पीएम मोदी आबे की पत्नी से भी मुलाकात करेंगे. आबे के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के 100 से ज्यादा विदेशी प्रतिनिधि भी भाग लेंगे. टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन में भारतीय समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे आबे का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *