रेप के आरोपी को पीड़ित ने बन्द किया घर मे दर्ज करवाई तहरीर

admin
By admin
2 Min Read

अपराध– देश मे अपराध रफ्तार के साथ बढ़ते जा रहे हैं। आय दिन महिलाओ के साथ अभद्रता के मामले सामने आते हैं। वही अब खबर दिल्ली शहर से है। जहां एक एयर होस्टेस के साथ उसके घर मे घुस कर रेप का मामला सामने आया है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के लिए बता दे आरोपी व्यक्ति किसी राजनीतिक दल का लोकल नेता था। वह युवती से बीते माह से संपर्क बनाए हुए था। वही जब उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया तो महिला ने उसे घर मे बन्द कर दिया और पुलिस को बुलाकर उसे अरेस्ट करवाया।
पीड़िता ने बताया कि वह एक एयरलाइंस कंपनी में बतौर एयरहोस्टेस काम करती है. यहां वह दक्षिण दिल्ली के महरोली क्षेत्र में किराए का घर लेकर रहती है। वही आरोपी खानपुर का रहने वाला है उसका नाम यादव है। वह राजनीतिक पार्टी का स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष है। 
पीड़ित ने बताया की बीते दो महीने से वह उसे जानती थी। बीते दिन वह नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। वहां वह उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी पर कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें आरोपी के खिलाफ पीड़िता के साथ दुष्कर्म और मारपीट के अलावा महिला के शील भंग की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने अप्राकृतिक सेक्स का भी आरोप लगाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *