राजस्थान कांग्रेस में बवाल विपक्ष हुआ हमलावर, नेता बोले राजस्थान को भगवान बचाए ये क्या राज चलाएंगे

admin
By admin
2 Min Read

Politics – राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट ने घी डालने का काम किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा राजस्थान की भगवान रक्षा करे। वही बीजेपी की ओर से राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उठाई जा रही है।

राजस्थान बीजेपी के नेता राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट किया है कि जिनके इशारे पर त्यागपत्र देने का खेल चल रहा है इसे जनता भली-भांति समझ चुकी है। इस्तीफा-इस्तीफा का खेल कर समय जाया ना करें, अगर इस्तीफा देना ही है तो मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर विधानसभा भंग का प्रस्ताव राज्यपाल महोदय को तत्काल भेजें।
वही बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस में मची उथल पुथल को लेकर कहा है कि इतनी अनिश्चितता तो आज भारत-आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच में भी नहीं है जितनी राजस्थान की कांग्रेस पार्टी में नेता को लेकर है। विधायकों की बैठकें अलग चल रही है,इस्तीफ़ों का सियासी पाखंड अलग चल रहा है। ये क्या राज चलाएँगे,कहाँ ले जाएँगे ये राजस्थान को,अब तो भगवान बचाए राजस्थान …

जाने क्या है मामला-

राजस्थान में मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री के चुनाव से पूर्व अशोक गहलोत के समर्थक विधायक इस्तीफा देने विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुँच गए थे। क्योंकि अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होनी है और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अब सचिन पायलट को राजस्थान की बागडोर सौंपी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *