Currency News Today: नोटबंदी के बाद से देशभर में करेंसी को लेकर कई तरह की खबरें और अटकलें लगाई जाती रही हैं। पर आज हम आपको नोट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट देने जा रहे हैं। बता दें की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करेंसी में बड़ा बदलाव कर सकता है।
अगर आपने भी अपने घर में नोट जमा करके रख रखे हैं तो तुरंत जान लें कि अब किस तरह हो सकता है ये बदलाव।
मुंबई उच्च न्यायालय की ओर से देशभर में चलने वाले नोटों को लेकर बड़ी बात बोली गई है उन्होंने न्यायालय में विशेषज्ञों से देश में रुपये तथा सिक्कों को दृष्टिबाधित लोगों के लिये और अनुकूल बनाने के बारे में सुझाव देने के लिए कहा है। इसी के साथ सुझाव के बाद ही नए तरह के नोट जारी भी किए गए हैं।
वहीं रिजर्व बैंक की ओर से भी नोट में स्पर्श से जुड़े पहले कई तरह के बदलाव किए भी जा चुके हैं, जिससे कि दृष्टिबाधित लोग आसानी से रुपये या फिर सिक्के को पहचान सकें और उसमें अंतर भी कर सकें। एक्सपर्ट के सुझाव के बाद में रुपये या फिर सिक्के में बदलाव करके उसे दृष्टिबाधित लोगों के अनुकूल करने का प्रयास भी किया जाता रहा है जिसे लेकर जल्द कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
MANI App भी हो गया अपडेट
इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल में ही MANI App को भी अपडेट किया है। वहीं अब आप इसमे 11 भाषाओं का सपोर्ट भी पा सकते हैं। पहले इसमें सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी ही उपलब्ध थी पर अब यह ऐप उर्दू, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलगू भाषा में भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह ऐप पूरी तरह से मुफ्त होने वाला है।
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने इस ऐप को साल 2020 में लॉन्च किया था। जिसका उद्देश्य नेत्रहीन लोगों को नोट पहचानने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इस ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से नोटों को पहचान कर सकता है। वहीं व्यक्ति के हाथ में कौन सा नोट हैं, वह ऐप के जरिए आवाज में सुनाई देता है। ऐसे में नेत्रहीन लोग बेहद आसानी से यह जान सकते हैं कि उनके पास कौन सा नोट है और वो आराम से पेमेंट कर सकते हैं।
