सबसे बड़ा फेस्टिव मंथ है अक्टूबर, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

admin
By admin
4 Min Read

डेस्क। अक्टूबर का महीना इस बार सबसे बड़ा फेस्टिव मंथ बनने जा रहा है। दशहरा, दिवाली, छठ जैसे कई फेस्टिवल होने के कारण इस महीने में छुट्टियों की भरमार भी है। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डाले तो अक्टूबर में 31 दिनों में से 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई ऐसा काम है, जिसके लिए आपको ब्रांच जाने की जरूरत पड़ती है तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं बैंकिंग वर्क के लिए मात्र 10 दिन का ही समय आपकों मिलेगा। 
आप बैंक की शाखा जाएं इससे पहले बैंक हॉलीडे की इस लिस्ट को आप जरूर देख लीजिए। आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे ये आपको पता होना चाहिए। RBI ने बैंक हॉली डे लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है, जिसमें Negotiable Instruments Act, रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और Banks Closing of Accounts के लिए छुट्टियां निर्धारित की गईं है। जहां अक्टूबर महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ हो रही है। और पहली तारीख को ही देशभर के बैंक बंद रहने वाले हैं।
1 अक्टूबर 2022: बैंक का गाफ इयरली क्लोजिंग के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर 2022: रविवार के साथ-साथ गांधी जयंती के कारण भी देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
3 अक्टूबर 2022: दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे।
4 अक्टूबर 2022: महानवमी के साथ-साथ श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के मौके पर अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
5 अक्टूबर 2022: विजय दशमी के अवसर पर पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहेगी।
6 अक्टूबर 2022: दशाईं के अवसर पर गंगटोक में बैंको में अवकाश रहेगा।
7 अक्टूबर 2022: दशाईं के अवसर पर गंगटोक में सभी बैंक बंद होंगे।
8 अक्टूबर 2022: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंकों में विकली ऑफ रहने वाला है।
9 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
13 अक्टूबर 2022: करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंकों की छुट्टी होगी।
14 अक्टूबर 2022: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के कारण जम्मू के अलावा श्रीनगर में भी बैंक बंद रहने वाले हैं।
16 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर 2022: कटि बिहू के अवसर पर गुवाहाटी के बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर 2022: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
23 अक्टूबर 2022: रविवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर 2022: दिवाली के कारण देशभर के बैंक बंद।
25 अक्टूबर 2022: लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा के कारण गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल के साथ-साथ जयपुर के सभी बैंकों में छुट्टी होगी।
26 अक्टूबर 2022: भाई दूज/प्रवेश दिवस के कारण देश के अधिकांश हिस्सों जैसे अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद।
27 अक्टूबर 2022: चित्रगुप्त जयंती / निंगोल चक्कूबा के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद होंगे।
30 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण।
31 अक्टूबर 2022: छठ के कारण अहमदाबाद, रांची, बिहार में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *