नरोत्तम मिश्रा पर भड़के पी चिदंबरम बोले मैं भी टुकड़े टुकड़े गैंग का एजेंट

admin
By admin
2 Min Read

Breakingnews: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने टुकड़े टुकड़े बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मिश्रा ने शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह को लेकर कहा था कि वह टुकड़े टुकड़े गैंग स्लीपर सेल के एजेंट है। 

वही अब नरोत्तम मिश्रा के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह ही क्यों मैं खुद भी टुकड़े टुकड़े गैंग का एजेंट हूँ। अगर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री के पास टुकड़े टुकड़े गैंग की अधिक जानकारी है तो उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री होना चाहिए।
पी चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा गृह मंत्री शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह को सिर्फ क्यों टुकड़े टुकड़े गैंग का मेम्बर कहा। मैंने संसद में कहा था कि मैं भी टुकड़े टुकड़े गैंग का सदस्य हूँ। वही गृह मंत्रालय ने कहा था कि उनके पास टुकड़े टुकड़े गैंग की कोई जानकारी नही है। लेकिन अब जब मध्यप्रदेश के गृह मंत्री के पास टुकड़े टुकड़े गैंग का ब्यौरा है। तो उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री नियुक्ति कर देना चाहिए।
जानकारी के लिये बता दें नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया था कि शबाना आजमी, जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग टुकड़े टुकड़े गैंग के एजेंट है। यह लोग तब हल्ला मचाते है। जब बीजेपी शासित प्रदेशों में कोई घटना घटित होती है। लेकिन जब भी कांग्रेस शासित देशो में कोई घटना घटित होती है तो यह सब मौन धारण करे रहते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *