जाने क्यों बीजेपी नेता ने किसान नेता राकेश टिकैट पर दर्ज करवाया मुकदमा

admin
By admin
1 Min Read

देश– किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए राकेश टिकैट पर उत्तरप्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी में दंगा भड़काने समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि राकेश टिकैट के खिलाफ बीजेपी नेता दीपक पूरी ने तहरीर दर्ज करवाई है। 

दीपक पूरी ने इस मामले की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी की सदर थाना पुलिस में दर्ज करवाई है और पुलिस को एक वीडियो फुटेक भी सौंपी है। तहरीर के आधार पर अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बताते चले पिछले महीने राजापुर मंडी में किसानों ने 75 घंटे का धरना प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में किसान नेता राकेश टिकैट भी मौजूद थे। उन्होंने टीवी पर एक विवादित बयान दिया था। उस बयान का वीडियो सामने आया उसी के आधार पर बीजेपी नेता दीपक पूरी ने तहरीर दर्ज करवाई है।
पुलिस उनकी तहरीर के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है। वही अभी तक इस मामले को ज्यादा लाइमलाइट में नही लाया गया है। बता दें जो धरना हुआ था उसमें ज्यादातर किसान पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली आदि राज्यों से शामिल हुए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *