अबकी होगी बीजेपी की विदाई लोग दे रहे गालियां

admin
By admin
1 Min Read

देश: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार को ललकारते हुए कहा है कि दिल्ली की लड़ाई हमारी आखिरी लड़ाई है। हम साल 2024 में भाजपा का अंत करेंगे। 

उन्होंने कहा, राजीव गांधी के पास 400 से अधिक लोग थे। इंदिरा गांधी के पास बहुमत था। लेकिन उन्हें हार का मुह देखना पड़ा था। ठीक उसी प्रकार आज भाजपा के पास बहुमत है लेकिन उसे भी सत्ता को त्यागना होगा।
उन्होंने आगे कहा, अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म इस्तेमाल करते हैं। तो आपको उसपर दिख जाएगा कि लोग अब उनके खिलाफ है। यू ट्यूब पर लोग उन्हें गली दे रहे हैं। उनको लेकर लोग अब तरह तरह की बाते कर रहे हैं। 
अब उनकी विदाई का समय आ गया है। इस बार 2024 में उनकी विदाई होगी। ममता बनर्जी ने यह बयान मेयो रोड पर तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *