मोदी जनता के नेता उन्हें हटाने के विचार विपक्ष 2029 तक न करे

admin
By admin
2 Min Read

देश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी की तुलना गांधी से करते हुए कहा, वह एकमात्र ऐसे नेता हैं जो गांधी के समान है। जो गांधी की तरह सीधा जनता से सम्पर्क साधते हहै और जमीन स्तर की राजनीति करते हुए जनता का विश्वास जीतते हैं। 

उन्होंने हमेशा जनता की भावनाओं को समझा है और उनका सम्मान किया है। राजनाथ सिंह ने ‘द आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी : हाऊ नरेंद्र मोदी ट्रांसफार्म्ड द पार्टी’ किताब का विमोचन करते हुए यह बात कही है।
उन्होंने आगे विपक्ष को आड़े हाथ लिया और कहा, विपक्ष मोदी को मात देना चाहता है। विपक्ष लगातार मोदी का तोड़ खोज रहा है। लेकिन यह अभी सम्भव नही है। विपक्ष को इस विषय मे साल 2029 तक सोचना चाहिए। 
क्योंकि मोदी जनता के नेता है। उन्होंने पार्टी का विस्तार सिर्फ चुनावी लाभ हेतु नही किया। बल्कि उन्होंने ऐसा विचारधारा के फैलाव और देश की संकीर्ण सोच को बदलने के लिये किया है।
उन्होंने आगे कहा, आज जो मोदी को लोकप्रियता हासिल हुई है। वह जनता के बलबूते पर है। उन्होंने हमेशा जनता को पहले रखा। वह जनता से जुड़कर आगे बढ़े और एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे। 
जनता से अगर आप जुड़कर रहते हैं तो आपको जनता का साथ मिलेगा और सफलता खुद आपके पास आ जायेगी। मोदी की सफलता का एक मूल मंत्र जनता का साथ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *