सोनाली फोगाट की मौत का है बड़ा राज्य गोवा पुलिस ने उठाया पर्दा

admin
By admin
2 Min Read

देश: सोशल मीडिया एक्टर और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नही ले रही है। एक ओर जहां पहले सोनाली की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी। वही परिजनों ने सोनाली फोगाट की मौत के पीछे उनके पीए का हाथ बताया और कहा पहले उन्होंने सोनाली का रेप किया और वीडियो बनाया। इसके बाद सोनाली की मौत हो गई।

वही अब इस मामले में गोवा पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बडे रहस्यों पर से पर्दा उठाया है। गोवा पुलिस ने कहा, सोनाली की मौत से जुड़े साक्ष्यों का खुलासा करने के लिए जांच की जा रही है। एक फुटेज की पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है कि कथित सुधीर सांगवान और उनके सहयोगी सुखविंदर सिंह, सोनाली फोगाट के साथ क्लब में पार्टी कर रहे थे।
इस फुटेज में यह भी देखा जा सकता है कि यह दोनो सोनाली को जबर्दस्ती कोई पदार्थ पिलाने की कोशिश कर रहे थे। वही पूंछताछ में दोनो आरोपियों ने यह कहा है कि उन्होंने जानबूझकर ड्रिंक में एक कैमिकल पदार्थ मिलाया था। और उसे सोनाली फोगाट को पिला दिया था।
जानकारी के लिए बता दें सोनाली फोगाट की मौत 22 अगस्त को हुई थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। लेकिन अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने सोनाली के पीए के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और इस मामले में जांच पड़ताल जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *