अनुपम खेर बोले अब मैं बॉलीवुड का हिस्सा नहीं रहा, कोई फ़िल्म नहीं होती ऑफर

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। अनुपम खेर इन दिनों फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर एक्टर अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में लगे हैं वहीं इस बीच उन्होंने बॉलीवुड को लेकर भी कई बयान जारी किए हैं। 

अनुपम खेर ने बॉलीवुड फिल्मों के हालातों पर बात करते हुए कहा है कि उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम करना क्यों शुरू कर दिया था। वहीं खेर ने कहा कि अभिनेता के रूप में वो अपने आप को एक बार फिर अपनी खोज रहने में लगे  हैं।

बता दें कि हाल ही में टाईम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने यह बताया कि वो भारत में अब मेनस्ट्रीम सिनेमा का हिस्सा नहीं रहे है।

खेर ने यह भी कहा,”मैं अब मेनस्ट्रीम सिनेमा का हिस्सा नहीं हूं। मैं करण जौहर की कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं, मैं साजिद नाडियाडवाला की कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं, मैं आदित्य चोपड़ा की कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं क्योंकि मुझे कोई ऑफर नहीं मिल रहे। 

आगे उन्होंने कहा कि कभी मैं इन सभी लोगों का प्रिय था। मैंने सबकी फिल्में की हुई हैं। लेकिन मैं उन्हें अब मुझे कास्ट न करने के लिए कोई और कभी दोष नहीं देता। 

उन्होंने बताया कि मैंने एक तेलुगु फिल्म की, जिसका नाम टाइगर नागेश्वर राव है और मैंने सूरज बड़जात्या की ‘उंचाई’ में भी काम किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *