क्यों पाकिस्तान के निशाने पर है हिन्दू ? पढ़े रिपोर्ट

admin
By admin
3 Min Read

विदेश: पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। स्थित यह है कि हिंदुओ को उनके ईष्ट देव की पूजा अर्चना करने पर दंडित किया जा रहा है। मासूम हिन्दू महिलाओं को जबरन पकड़कर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। वही अब पाकिस्तान की हिन्दू विरोधी नापाक हरकत सामने आई है। पाक में एक सिख टीचर का जबरन अपहरण करके उसका धर्मपरिवर्तन करवाया गया है।

पाकिस्तान के इस सलूक के लिये भारत समेत कई देश इस घटना का विरोध कर रहे है। वही भारत की ओर से यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर पाक में अल्पसंख्यक के साथ इतना निर्मम व्यवहार क्यों। उन्हें उनकी जिंदगी जीने का अधिकार क्यों नही है। आखिर क्यों हिंदुओ को निशाना बनाया जा रहा है। 
क्योंकि पाकिस्तान में आज जहां सिख समाज की महिला का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया। वही दो दिन पहले दो हिन्दू युवकों की हत्या की घटना सामने आई थी। वही अब इस घटना के बाद हिन्दू प्रान्त के देशो में पाक के खिलाफ गुस्सा उमड़ा है। वही आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं कि पाकिस्तान में आखिर सिख की क्या स्थिति है… और क्या है टीचर के अपहरण का मामला।

जाने सिख टीचर के अपहरण का मामला-

घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की है। यहां एक सिख टीचर को पहले तो किसडनैप कर लिया गया। फिर पाक में उसके साथ बदसलूकी की गई और उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर उसकी शादी करवा दी गई। महिला की शादी 20 अगस्त को करवाई गई।
इस मामले में एक रिपोर्ट सामने आई है कि महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया। वही बाद में जब महिला अपने परिवार के पास पहुँची। तो परिजन पुलिस के पास न्याय के लिए गए। लेकिन पाकिस्तान की पुलिस ने उन्हें न्याय देने से इनकार कर दिया। उनकी तहरीर नही दर्ज की गई। महिला के साथ अभद्रता का पाकिस्तान में सिख समुदाय विरोध कर रहा है। 
जाने पाकिस्तान में सिख आबादी:-
पाकिस्तान में लगातार अल्पसंख्यक की आबादी घटती जा रही है। पाक में अल्पसंख्यक आय दिन शोषण का शिकार होते हैं। एक धर्म विशेष लोग अल्पसंख्यक का कत्ल करने से बिल्कुल नही घबराते। वही अगर हम वर्तमान समय मे सिख समाज की आबादी की बात करे तो यह 20 हजार से 30 हजार है। 
पाकिस्तान के नेशनल डेटाबेस और रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के अनुसार, पाकिस्तान 6146 सिख रजिस्टर हैं. लेकिन, एक एनजीओ के अनुसार, वहां 50 हजार सिख हैं और यूएस के अनुसार यहां 20 हजार सिख रहते हैं। 
वही पाकिस्तान इनके विरोध में लगातार अभियान चला रहा है। लगातार बैक टू बैक टारगेट किलिंग के मामले सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान में महिलाओं का शोषण किया जा रहा है और हिंदुओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *