पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए BJP विधायक टी राजा

admin
By admin
2 Min Read

BJP MLA T Raja Singh Arrested: तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए 23 अगस्त, मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैदराबाद के दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त पी साई चैतन्य ने यह कहा कि राजा सिंह के खिलाफ भड़काऊ बयान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

साथ ही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टी राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने वाला एक वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार रात शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद के कार्यालय और हैदराबाद के अन्य हिस्सों के सामने विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गएं। इस दौरान कई जगह सिर तन से जुदा कर देंगे के नारे भी लगे जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हैदराबाद में प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर राजा सिंह पर समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। 

आपको बता दें कि शहर के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने पिछले हफ्ते एक कॉमेडी शो को बाधित करने की कोशिश भी की थी।

टी राजा सिंह स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने के लिए लगभग 50 लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश की जिसके बाद से शो शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

आपको यह भी बता दें कि बीजेपी विधायक टी राजा सिंह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *