कपिल शर्मा शो की वापसी ने इस बार क्यों कर दिया दर्शकों को निराश, चला गया ये ऐक्टर

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। ‘द कपिल शर्मा शो’ इंडियन टेलीविजन का नंबर वन कॉमेडी शो है, जिसे देश ही नहीं विदेश में भी लोगों के द्वारा बेहद पसंद किया जाता हैं। शो एक बार फिर नए सीजन के साथ लौट रहा है। 

इसी कड़ी में 21 अगस्त को कपिल शर्मा में अपना नया लुक भी शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने अपने शो के नए सीजन का जिक्र किया था। वहीं दर्शक बीते कुछ महीनों से कपिल शर्मा शो के वापस शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। पर शो से जुड़ी एक जानकारी ने लोगों को निराश भी किया है। इस शो में सपना का किरदार निभाने वाले सबके चहिते कृष्णा अभिषेक अब शो में नहीं लौट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मेकर्स ने शो के नए सीजन में कई बदलाव किए हैं। अब इस शो में हर कोई नए अवतार में नजर आने वाला है। कपिल शर्मा शो में इस बार कुछ नए किरदार भी देखने को मिलने वाले हैं। वहीं कृष्णा शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। ये सीजन कबसे शुरू हो रहा है अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है।

साथ ही पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार भारती सिंह भी इस सीजन के हर एपिसोड में नहीं नज़र आएंगीं। इस खबर पर भारती सिंह ने खुद बताया कि वो कुछ दिनों के लिए ब्रेक पर रहने वाली हैं। वहीं वो ‘सा रे गा मा पा’ लिल चैंप- 9 भी कर रही है जिस कारण से वो कपिल शर्मा शो में रेगुलर नहीं आएंगी, लेकिन बीच-बीच में वह नज़र आती रहेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *