नीतीश और तेजस्वी की पुलिस ने बरसाई छात्रों पर लाठियां, जाने वजह

admin
By admin
2 Min Read

बिहार: बिहार में सत्ता का बड़ा खेल देंखने को मिला। नीतीश कुमार ने अचानक से भाजपा को पीठ दिखा दी और आरजेडी के साथ मिलकर नई सरकार का गठन किया। बिहार में नई सरकार को बने हुए अभी महज 12 दिन हुए हैं कि बिहार की राजधानी पटना से प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (BTET) के अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र यह दावा कर रहे हैं कि वह साल 2019 से इस भर्ती की बहाली का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है और न ही कोई इस भर्ती की बहाली के आसार दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा बीते तीन साल से हमे सिर्फ आश्वाशन दिया जा रहा है। वही जब तक तेजस्वी यादव सत्ता में नही थे। उन्होंने हमेशा यही कहा कि जब सरकार आएगी तो पहली कैबिनेट में वह भर्ती बहाली प्रकिया शुरू करेंगे। लेकिन उन्होंने भी अभी तक कुछ नही किया।
छात्रों ने इस परिपेक्ष्य में प्रदर्शन किया है। पटना में बीटीईटी पास अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। शिक्षक भर्ती के आठवें चरण के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वही अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच पुलिस और अभ्यर्थियों के मध्य नोक झोंक हुई है और पुलिस ने लाठियां बरसाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *