मनुव्वर के शो से पहले पुलिस ने बीजेपी विधायक को लिया हिरासत में , वजह जान उड़ेगे होश

admin
By admin
2 Min Read

हैदराबाद: मुनव्वर फारूकी के शो से पूर्व हैदराबाद पुलिस ने बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह और उनके 4 साथियों को हिरासत में लिया है। टी राजा सिंह अपने समर्थकों के साथ शिल्प कला वेदिका जाना चाह रहे थे। यहां मनुव्वर फारूकी का शो आयोजित हुआ था और भाजपा के विधायक ने मनुव्वर फारूकी के शो का आयोजन होने से पहले उस जगह को जलाने की धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया की हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बीजेपी विधायक राजा सिंह को पुराने शहर के मंगलहाट स्थित उनके आवास से एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। सत्तारूढ़ सरकार के मंत्रियों ने हैदराबाद में मनुव्वर फारूकी के शो का विरोध किया था। वही राजा सिंह ने यह आरोप लगाया था कि भविष्य में मनुव्वर फारूकी के जो भी शो हुए हैं उसमे उन्होंने हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया है।
जानकारी के लिए बता दें भाजपा विधायक राजा सिंह ने अपने शो डोंगरी टू नोव्हेयर में यह घोषणा की थी कि अगर मनुव्वर फारूकी ने अपने शो को आगे बढाया। तो यह अच्छा नही होगा। वह उन्हें पीटेंगे और शो जिस स्थल पर होगा उसे जला देंगे। उनका यह वीडियो वायरल हो गया वीडियो में वह मनुव्वर फारूकी पर बरस रहे हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने हिन्दू देवी देवताओं का मजाक बनाया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *