चीन: अमेरिका की सांसद नैंसी पेलोसी का ताइवान दौरा चीन को हजम नही हो रहा है। चीन गुस्से से झुलझुला गया है। और झुलझुलता भी क्यों नही उसने नैंसी पेलोसी को ताइवान न जाने की चेतावनी दी थी लेकिन अमेरिका की सांसद ने चीन की धमकी को नजरअंदाज करते हुए ताइवान की यात्रा की।
नैंसी पेलोसी का यह दौरा ताइवान के लिए बड़ी समस्या बन गया है। चीन ने ताइवान के पास अपना सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। चीन के इस हमलावर रूप से घबराकर ताइवान ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। ताइवान ने चीन पर आरोप लगाए हैं कि वह अपनी शक्ति दिखाने के लिए इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (Interpol) का दुरुपयोग कर रहा है।
ताइवान ने कहा, चीन सिर्फ स्वार्थ देखता है। चीन इंटरपोल जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों का अपने स्वार्थ के लिए उपयोग कर रहा है। चीन ने साल 2016 में इंटरपोल पर अपना आधिपत्य बढाना शुरू किया था और तब से यह इसका इस्तेमाल अपने स्वार्थ हेतु कर रहा है।
ताइवान के दावे पर क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के कमिश्नर ने कहा ताइवान इंटरपोल का सदस्य नही है। हम अपने डेलिगेशन को महासभा में नही भेज सकते हैं। भारत मेजबान देश है हम उम्मीद करते हैं वह ताइवान की मदद करेगा। भारत में 90वीं इंटरपोल जनरल असेंबली अक्टूबर में निर्धारित है. इस बीच, ताइवान जलडमरूमध्य में तनातनी बढ़ती जा रही है।
