दिल्ली: कल सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी की। मनीष सिसोदिया के घर करीब 14 घण्टे तब सीबीआई जांच चली। मनीष सिसोदिया के घर के अलावा सीबीआई ने 21 अन्य जगहों पर छापेमारी की। सीबीआई की टीम को जांच के दौरान मनीष सिसोदिया के घर से कुछ सीक्रेट दस्तावेज मिले हैं। सीबीआई मनीष सिसोदिया का फोन लैपटॉप और कुछ विभागीय दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है।
जांच में यह दावा किया गया है कि मनीष सिसोदिया ने अपने करीबी की कम्पनी को 1 करोड़ रुपये का अभी हाल ही में भुगतान किया है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर सुबह 8 बजे छापेमारी की थी। जिसकी जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके दी थी और कहा था सीबीआई आई है।
सीबीआई की छापेमारी के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि कई घंटों की तलाशी के बाद एजेंसी ने उनका कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त कर लिया तथा उसने कुछ फाइल भी अपने कब्जे में ले लीं. मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर यह भी कहा था कि उन्होंने कुछ गलत नही किया है उन्हें सीबीआई जांच से कोई डर नही है।
