क्या है दिल्ली सीएम केजरीवाल का ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन

admin
By admin
2 Min Read

Arvind Kejriwal Make India No.1 : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन का आगाज कर चुके हैं। केजरीवाल ने इस दौरान एक बयान में कहा कि उन्हें इस देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि लोगों में क्रोध है और सवाल है कि 75 साल में कई देश आजाद हुए और आगे निकल गए। उन्होंने यह भी कहा, अगर हम इस देश को इन नेताओं के भरोसे छोड़ देंगे, तो हम और भी ज्यादा पिछड़ जाएंगे।

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि सभी 130 करोड़ लोग इस राष्ट्र मिशन के साथ जुड़ जाएं। और जिस दिन सभी 130 करोड़ लोग इससे जुड़ेंगे तो देश को नंबर 1 होने से कोई भी नहीं रोक सकता।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने बयान में सफाई देते हुए कहा कि इस मिशन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। वह बोले कि मैं बीजेपी, कांग्रेस, इस पार्टी उस पार्टी के लोगों से यह अपील करना चाहता हूं कि सभी लोग इस मिशन से जुड़ें।

उन्होंने कहा, मैं देश के सभी राष्ट्रभक्तों से यह अपील करता हूं कि वे इस अभियान से जुडे़ं। जो लोग देश को नंबर 1 देखना चाहते हैं, वे इससे जरूर जुड़ेंगें। 

केजरीवाल बोले, आजादी के 75 साल हो गए, इनमें हमने बहुत कुछ पाया, लेकिन लोगों में गुस्सा है, एक सवाल है कि 75 सालों में कई छोटे छोटे देश हमारे बाद आजाद होकर भी आज हमसे आगे निकल चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *