तिरंगा उल्टा फहराने के आरोप में भाजपा नेता पर दर्ज हुआ केस

0
8

डेस्क। लक्ष्यद्वीप में भारतीय जनता पार्टी के नेता पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी नेता पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने का आरोप लगाया गया है। मंगलवार(16 अगस्त) को कावारत्ती पुलिस ने लक्षद्वीप में बीजेपी के महासचिव मोहम्मद कासिम एचके के खिलाफ कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बता दें कि बीजेपी नेता ने इस उल्टे ध्वज को फहराने की फोटो सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ शेयर भी की है। इस तस्वीर में राष्ट्र ध्वज का निचला हिस्सा ऊपर की ओर था और ऊपर का नीचे। पुलिस ने इस पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए बीजेपी नेता को नोटिस देकर पेश होने को कहा।

इस नोटिस में लिखा है,”सीआरपीसी की धारा 41-ए की उप-धारा (1) के तहत दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए, मैं आपको यह सूचित करता हूं कि आप एक ऐसे अपराध के आरोपी हैं, जिसे कावारत्ती पुलिस स्टेशन में धारा 2 के तहत दर्ज कर लिया गया है। 

आगे नोटिस में लिखा था कि राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम 1971 का अपमान के मामले में पूछताछ के लिए आपको 25 अगस्त को सुबह 10:30 बजे लक्षद्वीप के कावारत्ती पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का निर्देश दिया जाता है। इस आदेश का पालन न करना या इनकार करना U/s 174 IPC के तहत दंडनीय है।”