डेस्क। भारत में चीनी राजदूत सन वेइदॉन्ग (Sun Weidong) ने शनिवार (13 अगस्त) को बड़ा बयान दिया है कि चीन भारतीय छात्रों का स्वागत करता है। इसी कड़ी में भविष्य में सबसे पहले चीन में पढ़ाई शुरू करने वाले भारतीय छात्रों का पहला बैच आएगा।
वहीं इसके लिए दोनों देशों के संबंधित विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही यह कहा गया है कि प्रक्रियाओं का पालन करते हुए लिया जाने वाला यह फैसला है।
उन्होंने यह भी कहा है कि चीन हर तरह के आतंकवाद का कड़ा विरोध भी करता है। 1998 के IC 814 अपहरण के मास्टरमाइंडों में से एक जेईएम के अब्दुल रऊफ असगर पर यूएनएससी में चीन की तकनीकी पकड़ के बारे में पूछे जाने पर भारत में चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग ने यह भी कहा कि चीन को आतंकवादी पदनाम पर आवेदन का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने के लिए और भी समय की आवश्यकता है।
