भगवान कृष्णा को बहुत प्रिय हैं ये चीजें, जन्माष्टर्मी पर जरूर करें अर्पित

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। जन्माष्टमी 19 अगस्त 2022 को है और इस दिन भगवान की पूजा और कीर्तन का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा में उनकी पसंदीदा चीजों को शामिल किया जाता है जिससे आपको बहुत ही पुण्‍यफल प्राप्‍त होंगे।

मोरपंख- भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट पर विराजमान मोर पंख उन्‍हें बहुत ही प्रिय है। कृष्ण वास्तु में भी मोरपंख सकारात्मक ऊर्जा और आकर्षण पैदा करने वाला माना जाता है। इस जन्‍माष्‍टमी के दिन इसे खरीद कर लाएं और पूजा में चढ़ाकर इसे अपने घर में सजा दें इससे गृहक्लेश और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

बांसुरी- श्रीकृष्ण का बंशीधर नाम इसलिए था क्‍योंकि उन्‍हें बांसुरी बहुत ही प्‍यारी है। बांसुरी के बिना कृष्ण की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ये प्रेम का प्रतीक बताया गया है। इसलिए जन्‍माष्‍टमी के दिन बांसुरी को जरूर खरीदें। जन्माष्टर्मी की पूजा में श्रीकृष्ण को यह जरुर चढ़ाएं और इसके बाद बांसुरी बेडरूम में रखें या फिर तिजोरी में रख दें। यह आपके दांपत्‍य जीवन को सुखमय करेंगी और धन की कमी कभी नहीं होगी।

गाय और बछड़ा- गाय और बछड़ा भगवान श्रीकृष्ण के सखा की तरह माने जातें है। जन्माष्टमी के दिन गाय और बछड़े की छोटी-सी प्रतिमा खरीदनी चाहिए और इसे पूजा में शामिल करने के बाद अपने घर के मंदिर में ही रखें और रोज इनकी पूजा करें। 

वैजयंती माला- भगवान श्रीकृष्ण के गले में वैजयंती माला रहती है है और इसे जन्‍माष्‍टमी पर घर लाने से आर्थिक स्थिति भी अच्‍छी होती है। इसे माला में देवी लक्ष्‍मी का वास बताया जाता है।

चंदन- श्रीकृष्ण भगवान को चंदन बहुत पंसद है। इस दिन चंदन घर लाएं और पूजा के बाद सबके माथे पर इसका तिलक भी लगाएं। इससे घर में स्‍वास्‍थ्‍य और शांति का माहौल बना रहेगा। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *