डेस्क। लोकप्रिय मिर्ची बाबा ( Mirchi Baba ) को कुछ दिनों पहले ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल के गोविंदपुरा थाने में मिर्ची बाबा ( Mirchi Baba ) के खिलाफ एक रेप का मामला भी दर्ज किया गया है।
ग्वालियर के SSP अमित सांघी को भोपाल पुलिस कमिश्नर ने यह सूचना दी कि मिर्ची बाबा ( Mirchi Baba ) भागवत गीता के लिए ग्वालियर के गिरगांव आए है और उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है, इसी कड़ी में पुलिस ने भी उसी रात मिर्ची बाबा ( Mirchi Baba ) को गिरफ्तार करने के लिए कमर कस ली।
अब ऐसा बताया गया कि वे एक होटल में ठहरे हुए थे। लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक बाबा वहां से जा निकल चुके थे। वहीं से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने बाबा को घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह भी बताया बाबा ( Mirchi Baba ) भागने की तैयारी कर रहे थे, इनके पास से एक मोबाइल फोन को भी बरामद किया गया है।
इस मोबाइल को देखकर पुलिस अधिकारी दंग रह गए। मोबाइल में कई अश्लील वीडियो मौजूद है, इसके साथ ही इसमें कई महिलाओं के नंबर भी हैं और उनमें उन्होंने महिला के पति का नाम और उसके बाद पत्नी का नाम लिखा कर सेव किया हुआ है। इसके अलावा पांच नंबर ऐसे भी हैं जो फौजी की पत्नी के नाम से सेव किए गए है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार रायसेन की एक महिला ने मिर्ची बाबा ( Mirchi Baba ) के खिलाफ 17 जुलाई 2022 को भोपाल के गोविंदपुरा थाने में छेड़छाड़ का आरोप दर्ज कराया लगाया था। इसके साथ ही पुलिस ने जांच शुरू की। इसके साथ ही बाबा ( Mirchi Baba ) को गिरफ्तार करने की योजना भी तैयार की गई थी जिसके बाद पुलिस इसमें कामयाब रही।
