राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक तीन दिन से नही आया होश

admin
By admin
1 Min Read

राजू श्रीवास्तव: राजू श्रीवास्तव की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। अभी उनकी हालत में कोई सुधार नही हुआ है। वही अभी दिल्ली एम्स के आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर है। सूत्रों का कहना है कि वह जब से अस्पताल गए हैं तब से उन्हें होश नही आया है। उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। 

राजू श्रीवास्तव को अचानक से दिल का दौरा पड़ा था जिसके कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई थी। राजू श्रीवास्तव की उम्र 58 साल है। इनका इलाज एम्स के डॉक्टर नीतीश नायक कर रहे हैं।
जानकारी के लिये बता दें राजू श्रीवास्तव के परिवार ने बीते शुक्रवार के दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया था कि उनकी हालत अब पहले से बेहतर है। लोग भ्रामक खबरों से बच कर रहे। हम उनके स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। जानकारी के लिये बता दें राजू श्रीवास्तव कॉमेडियन है। लोग इनकीं कॉमेडी को खूब पसंद करते हैं। इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *