NEET UG Result 2022: जानिए कब तक आएगा रिजल्ट

admin
By admin
2 Min Read

NEET UG Result 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक 2022 (NEET Exam 2022) का रिजल्ट (NEET UG Result 2022) अगस्त के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाना है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर घोषित होंगे। 

नतीजे जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते है और परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया गया था।

बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने यह बताया कि रिजल्ट अगस्त के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता हैं। 

इस परीक्षा में 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा में 95 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन देश के 497 शहरों और विदेश के 14 शहरों में निर्धारित 3570 केंद्रों पर किया गया था।

How to Check NEET UG Result 2022: कैसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर विजिट करें।

-होम पेज पर दिए गए NEET UG Result 2022 के लिंक पर टैब करें।

-अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।

-इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

-अब रिजल्ट चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *