बंगाल: लेखिका तस्लीमा नसरीन हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है। यह अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखती है। वही अब सलमान रुश्दी पर हुए आत्मघाती हमले के बाद एक ऐसा ट्वीट किया है जो सुर्खियों में है। क्योंकि इस ट्वीट में उन्होंने इस्लाम को लेकर बड़ी बात कही है।
उन्होंने कहा, अगर उनपर हमला किया जा सकता है तो हर उस व्यक्ति पर हमला किया जा सकता है जो इस्लाम की आलोचना करता है। लेखिका तस्लीमा नसरीन लिखती हैं मुझे पता चला न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर आत्मघाती हमला हुआ। सुंदर स्तम्भ हूँ। कभी कल्पना नही की थी कि उनपर हमला किया जा सकता है। वह पश्चिम में रहते थे उन्हें साल 1989 में सुरक्षा मिली थी। जब उनपर हमला हो सकता है तो इस्लाम की आलोचना करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला किया जा सकता है। मैं चिंता में हूँ।
I just learned that Salman Rushdie was attacked in New York. I am really shocked. I never thought it would happen. He has been living in the West, and he has been protected since 1989. If he is attacked, anyone who is critical of Islam can be attacked. I am worried.
— taslima nasreen (@taslimanasreen) August 12, 2022
जानकारी के लिये बता दें तस्लीमा नसरीन बांग्लादेश की रहने वाली थी। उन्होंने एक किताब लिखी थी जिसके कुछ तत्व बांग्लादेश के लोगो को पसन्द नही आए थे। लोगो ने इनका विरोध किया था और साल 1994 में इन्हें बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ा था। तस्लीमा नसरीन जब बांग्लादेश छोड़कर भागी थी तब इन्हें भारत ने शरण दी थी और अब यह भारत मे रह रही है।
