कांग्रेस: देश मे अब राजनीतिक परिदृश्य बदल चुका है। अब पक्ष विपक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने का एक भी मौका नही छोड़ते। वही कई बार राजनेता महिलाओं को।लेकर ऐसी टिप्पणी कर देते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। वही अब कांग्रेस नेता ने महिलाओं को लेकर जाहिलियत भरा बयान दिया है और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और विधायक प्रियांक खड़गे ने कहा कि राज्य में स्थित बहुत गम्भीर है अब सरकारी नौकरी के लिये पुरुषों को रिश्वत देनी पड़ती है और युवा महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ता है।
उन्होंने यह बयान भाजपा सरकार के नेतृत्व को लेकर दिया। वह बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरना चाह रहे थे और आवेश में आकर उन्होंने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। खड़गे ने इसके साथ ही भर्ती घोटालों की न्यायिक जांच या विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की और सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की है।
उन्होंने आगे कहा, आज भ्र्ष्टाचार बढ़ गया है। अब नौकरी के लिए हर किसी को रिश्वत देनी पड़ती है। पुरष को पैसा देकर पद खरीदना पड़ता है तो महिला को किसी के साथ सोना पड़ता है। एक मंत्री ने युवती से नौकरी के लिए उनके साथ सोने को कहा था। लेकिन जब मामला सामने आया तो उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मेरे पास सबूत है।
उन्होंने आगे कहा, हर भर्ती में घोटाला हो रहा है। इस भ्र्ष्टाचार के कारण गरीब का भविष्य खराब हो रहा है। छात्रों की सालों की मेहनत पानी मे मिल जा रही है। गरीब और प्रतिभाशाली छात्र इधर उधर भटक रहे हैं। अपराधी अब यह जानते हैं कि अगर अपराध सामने आ गया तो कुछ नही होगा। सरकार 3 लाख से ज्यादा युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है। जिन्होंने केपीटीसीएल के पदों के लिए आवेदन किया है।
