एक साल में इतनी बढ़ी पीएम मोदी और उनके मंत्रियों की संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। पीएम ऑफिस की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी की संपत्ति घोषित की गई है। जिसमें एक चौकाने वाली बात सामने आई है। इसके साथ ही पीएमओ ने 10 अन्य मंत्रियों की संपत्ति का भी ब्यौरा पेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति के मूल्य में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 26.13 लाख रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा पीएम मोदी ने गुजरात में एक आवासीय भूखंड में भी निवेश किया है।

पीएम मोदी की चल संपत्ति मार्च 2021 के अंत में 1,97,68,885 रुपये की थी, जो मार्च 2022 में बढ़कर 2,23,82,504 रुपये की हो गई। इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक बैलेंस, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, बैंक बैलेंस, ज्वैलरी और नकदी जैसी चीज़ों जो किया गया शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अचल संपत्तियों के कॉलम में “शून्य” अंकित किया है वहीं एक नोट में कहा गया, “अचल संपत्ति सर्वेक्षण संख्या 401 / A संयुक्त रूप से तीन अन्य संयुक्त मालिकों के साथ हिस्सेदार रहे थे और प्रत्येक के पास 25% का बराबर हिस्सा था। जिसमें से  एक हिस्सा दान कर दिया गया है।” 

आपको यह भी बता दें कि पिछले साल पीएम मोदी ने सर्वेक्षण संख्या 401/A सेक्टर -1, गांधीनगर में एक आवासीय भूखंड में एक चौथाई हिस्से को (3,531.45 वर्ग फुट) सूचीबद्ध किया था इसका कुल बाजार मूल्य 1.10 करोड़ रुपये का है।

पीएम मोदी जी साथ ही 10 केंद्रीय मंत्रियों की भी संपत्ति दर्शायी गई है जिसमें राजनाथ सिंह, आर के सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला, वी मुरलीधरन, फगन सिंह कुलस्ते और मुख्तार अब्बास नकवी (इन्होंने 6 जुलाई 2022 को पदभार छोड़ दिया) का नाम शामिल किया हैं। आप इसे डिटेल में देखने के लिए पीएमओ की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *