भाजपा नेता बोले पलटू राम पलट कर आ गए, हमने हमेशा निभाया गठबंधन

admin
By admin
2 Min Read

Breakingnews: बिहार की सियासत में हड़कम मच गया है। JDU ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए राज्यपाल को 160 विधायको के समर्थन के साथ नई सरकार बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। यह दूसरी बार है जब उन्होंने भाजपा के साथ अपने रिश्ते को तोड़ा है।

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और वह सींधे रबड़ी आवास पहुंच गए। रबड़ी आवास पर नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि यह मीटिंग बिहार की राजनीति में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। लेकिन भाजपा की ओर से जारी बयानों से यह स्पष्ट था कि वह नही चाहती थी कि यह गठबंधन टूटे। बीजेपी नेता कौशल किशोर ने मंगलवार को एक बयान में स्प्ष्ट तौर पर कहा था कि भाजपा चाहती है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहे। 
वही अब मुख्यमंत्री पद से जब नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। तो भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, भाजपा ने अपना गठबंधन धर्म निभाया। लेकिन अब नीतीश कुमार हमसे अलग हुए हैं। यह उनका निर्णय है। उन्होंने नीतीश कुमार को पलटू राम भी बताया। उन्हों5कहा हमारे पास 63 विधायक थे और नीतीश कुमार के पास महज 33 लेकिन हमने उनका सम्मान किया। हमने उन्हें मुख्यमंत्री का पद दिया।
उन्होंने आगे नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, हमने उन्हें सम्मान दिया। लेकिन अब वह खरीदारी कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। प्रधानमंत्री बनने के लालच ने नीतीश कुमार से उनका पद त्यागवा दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार को पलटूराम कहते हुए कहा कि अब आ गए पलट के पलटूराम।। हमारी पार्टी कभी अपने आत्मसम्मान के खिलाफ नही गई। हमने हमेशा उसूलों का पालन किया है। हमने किसी के सामने आत्मसमर्पण नही किया। इसलिए कोई भी हमपर सवाल नही उठा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *