बिहार: नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच अनबन की अटकलें तेज हो गई है। आज सुबह 11 बजे नीतीश कुमार ने जद-यू के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। इसके अलावा बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है।
वही कांग्रेस ने कल बिहार में विकसित हो रहे राजनीतिक परिदृश्य को समझने के लिये विधायक दल की बैठक बुलाई थी। भाजपा के साथ नीतीश की अनबन ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है और सभी विपक्षी दल इस मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार हो गए हैं।
अब प्रत्येक राजनीतिक दल इस मौके का फायदा उठाना चाह रहा है। सभी अपने अपने स्तर पर अपनी रणनीति मजबूत करके जनता को लुभाने का तरीका घोजने लगे हैं। अब अगर भाजपा और नीतीश कुमार के बीच जारी खटास मिठास में नही बदली तो आगामी समय मे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और यह परिवर्तन गुजरात की सत्ता भी बदल सकता है।
जानकारी के लिए बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। वहीं, पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब मांगने पर आरसीपी सिंह ने पार्टी से बाहर निकलने की घोषणा की जिसके बाद यह खबरे उफना गई।
