Har Ghar Tiranga;- स्वतंत्रता दिवस पर खुले रहेंगे सरकारी , गैर सरकारी ऑफिस व शिक्षण संस्थान, जाने क्या है रूल्स

admin
By admin
2 Min Read

Lucknow: देश आजादी का 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। राज्य व केंद्र सरकार आजादी के 75 वें उत्सव को यादगार बनाने के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है। वही इस बार स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में खादी झंडे का ध्वजारोहण होगा। ध्वजारोहण सुबह 8 बजे होगा। वही 15 अगस्त के दिन सभी सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर , शिक्षण संस्थान, वाणिज्य संस्थान खुले रहेंगे। 

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर ने निर्देश देते हुए कहा, देश आजादी का उत्सव मना रहा है। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह है। वही 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को यह निर्देश दिये हैं कि वह स्कूल में सामुहिक राष्ट्रगान करवाएं। बच्चों को आजादी का मूल अर्थ बताए। उन्हें बताए की कैसे हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे देश को अंग्रेजों की बेंडियों से आजादी दिलाई। उनका क्या संघर्ष रहा।  
शिक्षण संस्थान बच्चों को नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को दिखाने का प्रयास करें। इसके अलावा उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों व स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों को तिरंगे की लाइटिंग से सजाने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के निर्देश दिये हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *