Miss India USA 2022: भारतीय मूल की आर्या ने जीता मिस इंडिया यूएसए 2022

admin
By admin
1 Min Read

Miss India USA 2022: इस साल मिस इंडिया यूएसए का खिताब वर्जीनिया की भारतीय अमेरिकी आर्या वालवेकर ने अपने नाम कर लिया है। उन्हें 18 साल की आर्या को न्यूजर्सी में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में ‘मिस इंडिया यूएसए 2022’ का ताज पहनाया गया है। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली आर्या का सपना है कि वह फिल्मों में काम करे।

महज 18 साल की आर्या ने कहा, खुद को टीवी पर देखना और फिल्मों में काम करना मेरा जुनून है मैं इसे हासिल करके रहूँगी। मुझे सिर्फ यही नहीं बल्कि खाना पकाना, अलग अलग जगहों पर घूमना उनके कल्चर को जनना और लोगो से मुद्दों पर बातचीत करना पसंद है।
जानकारी के लिये बता दें इस प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया’ की छात्र सौम्या शर्मा दूसरे और न्यूजर्सी की संजना चेकुरी तीसरे स्थान पर रहीं। इस कार्यक्रम में गायिका शिबानी कश्यप, ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022’ खुशी पटेल और ‘मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड’ स्वाति विमल ने भाग लिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *