अगले चार दिन झमक कर होगी बरसात, जारी हुआ अलर्ट, इन राज्यों में है बाढ़ की संभावना

0
15

देश: देश के ज्यादातर हिस्सो में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्यो में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई राज्यों में।नदियां उफान पर है और बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। वही अब इस बीच मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी हुआ है। जिसके मुताबिक 3 से 4 दिन लगातार झमाझम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार 3 से 4 दिन बादल झमक कर बरसेंगे। मौसम अच्छा रहेगा। लेकिन मध्य भारत के लिये यह बारिश खतरा भी बन सकती है। क्योंकि इन जगहों पर बाढ़ आने की संभावना भी अधिक बढ़ जाएगी। मध्य भारत और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में अगले 3 से 4 दिनों तक 200 मिलीमीटर तक बारिश होगी.लोगो को सतर्क रहने की आवश्यकता है तेज बारिश के कारण इस इलाके में भीषण तबाही का मंजर भी देंखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरप्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। आज यूपी के जिला लखनऊ , कानुपर, मेरठ, बिजनौर, झांसी , उन्नाव में हल्के बदल रहेंगे व शाम तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगर हम शाहजहांपुर, हरदोई, सण्डीला, बरेली, बदायूं और कासगंज की बात करे तो इन जिलों में आज झमक कर बारिश हो सकती है।