जब बेटे ने मां को देखा प्रेमी संग तो माँ ने बेटे को उतारा मौत के घाट, प्राइवेट पार्ट पर किया अटैक

admin
By admin
3 Min Read

अपराध: आज समय इतना परिवर्तित हो गया है कि अब अपने स्वार्थ के सामने सभी रिश्ते छोटे हों गए हैं। अब मां हो या बाप सब अपने स्वार्थ की सिद्धि के लिये अपनो की भेंट चढ़ाने को तैयार है। खबर उत्तरप्रदेश के जिला गाजियाबाद की है। जहां एक मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। 

बता दें मां का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बना रही थी। बेटे ने जब उसे यह करते हुए देख लिया तो उसने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। उसने बेटे के प्राइवेट पार्ट के साथ अभद्र व्यवहार किया। उसके बाद अपने छोटे बेटे की मदद से शव को जंगलनुमा खाली पड़े प्लाट में फेंक दिया।
मृतक व्यक्ति की पत्नी ने पति के लापता होने की थाने में तहरीर दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक की खोज शुरू की और करीब 15 दिन के बाद युवक की सड़ी गली हालात में लाश बरामद हुई। लाश देखकर युवक की पत्नी बिलख उठी। हत्या का शक जब मां पर हुआ तो पुलिस ने हत्यारी मां से पूंछताछ की। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने मां और मृतक के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है। महिला के प्रेमी की तलाश की जा रही है।
जानकारी के लिये बता दें घटना गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की है। जहां अनुज नाम का युवक 18 जुलाई को लापता हुआ था। पत्नी अंजली ने पति के गायब होने की तहरीर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो करीब 15 दिन बाद अनुज की लाश बदतर अवस्था मे मिली। हत्या का शक जब अनुज की पत्नी को अपनी सास कृष्णा देवी पर हुआ तो उसने उनके खिलाफ़ लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई। मृतक की मां हत्या को आत्महत्या बताकर सबको भटकाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने मां और मृतक के छोटे भाई को हिरासत में लिया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है। पुलिस का दावा है वह जल्द ही महिला के प्रेमी को हिरासत में लेंगे और मामले की तह तक जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *