डेस्क। रक्षाबंधन का पर्व देश के सभी लोगों के लिए बेहद खास अहमियत रखता है। बता दें कि भाई-बहन के इस पावन पर्व पर भारत के पीएम मोदी को भी कई बहनें राखी बांधती हैं। इसी कड़ी में उनकी एक मुहबोली बहन पाकिस्तान में भी रहती हैं। बता दें किरक्षा बंधन के शुभ अवसर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने पीएम के लिए राखी भेजी है।
इसके साथ ही उन्होंने यह कामना की है कि 2024 के आम चुनाव में भी पीएम मोदी को जीत मिले और वह फिर से भारत के प्रधानमंत्री बन जाएं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है और इस बार पीएम मोदी से मिलने की पूरी उम्मीद है।
उन्होंने मांगा पीएम मोदी से गिफ्ट
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह यानी पीएम मोदी इस बार मुझे दिल्ली जरूर बुलाएंगे। मैंने सारी तैयारियां कर रखी हैं। मैंने उनके लिए रेशमी रिबन के साथ कढ़ाई डिजाइन का उपयोग करके यह राखी खुद बनाई है। पीएम की इस बहन ने पीएम मोदी को पत्र लिखा और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थनाभी की। उन्होंने 2024 के चुनाव के लिए भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं हैं।
कमर मोहसिन शेख कहती हैं कि मैंने नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के ऊपर वाले से प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि, अच्छा काम करते रहें जैसे आप कर रहे हो।
कमर ने यह भी कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह दोबारा से पीएम होंगे क्योंकि वह इसके हकदार हैं और उनके पास वे क्षमताएं हैं और मैं यही चाहती हूं कि वह हर बार भारत के पीएम बने।
