डेस्क। इस समय मणिपुर के कई इलाकों में सांप्रदायिक तनाव की स्तिथि बनी हुई है। जिसके कारण राज्य सरकार ने सूबे में पांच दिनों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।
आपको बता दें कि फुगकचाओ इखांग में 7 अगस्त की शाम में 3-4 लोगों द्वारा एक वाहन में आग लगाने के बाद सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया है। ऐसे में अगले दो महीने के लिए चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों में धारा 144 लगाई गई है।
वहीं न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी है कि बिष्णुपुर में एक समुदाय के 3-4 युवकों द्वारा एक वैन में कथित तौर पर आग लगाए जाने के कारण ऐसा करना पड़ा। जिसके बाद राज्य में तनावपूर्ण सांप्रदायिक स्थिति बन गई। मणिपुर के विशेष सचिव (गृह) एच ज्ञान प्रकाश ने जानकारी दी है कि कुछ असामाजिक तत्व राज्य में सोशल मीडिया के माध्यम से नफरत भरे पोस्ट के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हैं। इसी कारण से इंटरनेट पर पांच दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन ने मणिपुर में राज्य सरकार द्वारा पेश नए विधेयक के विरोध में इंफाल में खूब हंगामा भी किया। ट्राइबल छात्रों के संगठन ने राजमार्गों पर असीमित आर्थिक नाकाबंदी भी की इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई साथ ही गाड़ियों में आग भी लगाई गई।
