हाथ पर हैं ये निशान तो निश्चिन्त हो जाओ क्योंकि आप पर है भोलेनाथ की विशेष कृपा

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में कुछ खास निशान होते हैं जिससे जातक पर भोलेनाथ की विशेष कृपा होने का पता चलता है। इन निशानों का होना यह बताता है कि इनके जीवन में महादेव की कृपा के कारण अपार धन और वैभव आता है।

इन खास निशानों को विशेष सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैं। वहीं जिन लोगों के हाथ में ये निशान हों उनके जीवन में शिव जी की कृपा हमेशा से ही बनी रहती है। साथ ही उनके जीवन में हमेशा खुशियां भी आती हैं। 

महादेव की कृपा होने के कारण ऐसे लोग अपने जीवन में किसी से भी डरकर हार नहीं मानते और ना ही अपने लक्ष्य का पीछा छोड़ते हैं। इसी कारण ये लोग अपने जीवन में खूब सफलता भी प्राप्त करते हैं और इतना ही नहीं ऐसे लोग जीवन में खूब प्रेम और मान-सम्मान भी पाते हैं।

ये निशान होते हैं भोलेनाथ की कृपा की सूचक

हाथों के निशानों का जीवन के हर एक पहलू पर खासा प्रभाव पड़ता है। आपके हाथों के ये निशान आपको करियर, सुख, प्रेम और मान-सम्मान, सफलता आदि देते हैं। 

इतना ही नहीं हस्तरेखा शास्त्र में इनको बहुत ही शुभ बताया गया है। 

जिन लोगों की हथेली में ध्वज का निशान होता है उन पर भगवान शिव की विशेष कृपा मानी जाती है। ऐसे जातकों को अपने जीवन में सारे सुख और खूब ख्याति प्राप्त होती है। ये लोग मन से बहुत ही मजबूत किस्म के बताए जाते हैं। और किसी भी स्थिति में ये लोग कभी घबराते नहीं हैं।

बता दें जिन लोगों के हाथ में अर्धचंद्र होता है उन लोगों पर भी भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है। क्योंकि भोलेनाथ अपने सिर पर भी चंद्रमा धारण करते हैं इसी कारण से यह उनकी कृपा का चिन्ह है। चंद्रमा मन और शीतलता का कारक साथ ही यह जीवन में खूब प्रेम भी लाता है। ऐसे लोग मन से भी काफी हिम्मती होते हैं।

हाथ में त्रिशूल का चिन्ह भी बेहद शुभ माना जाता है। यदि हथेली में मस्तिष्क या भाग्य रेखा पर त्रिशूल का निशान होता है तो ऐसे लोगों को जीवन में भर-भर कर सफलता की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग जीवन मे कोई ऊंचा पद हासिल करते हैं। इन लोगों को जीवन में खूब धन-दौलत और हर तरह के सुखों की प्राप्ति भी होती है। अक्सर ऐसे लोग कोई बड़े नेता या प्रभावशाली हस्ती बनकर उभरते हैं। इन लोगों पर पूरी जिंदगी भोलेनाथ की कृपा बरसती ही रहती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *